पीएम मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदला, अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होंगे खेल रत्न अवॉर्ड

नई दिल्ली. खेल रत्न पुरस्कार को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

शुक्रवार को पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं. विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है. पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए. लोगों की भावनाओं को देखते हुए इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है. जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *