बाढ में फंसे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला
ग्वालियर. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बुधवार को दतिया के बाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे थे। लाइफ जैकेट पहनकर उन्होंने उफनती सिंध नदी पार करके एनडीआरएफ व एसडीआरएफ द्वारा चलाये जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। वह कोटरा गांव पहुंचे तो स्वयं बाढ़ के बीच फंस गये। उन्हें एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर के जरिये निकाला गया। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा दतिया में एनडीआरएफ की मोटरवोट में लाइफ जैकेट पहनकर बाढ़ प्रभावित कोटरा गांव पहुंच गये। यहां उन्होंने एक घर में कुछ लोगों को फंसे हुए देखा तो स्वयं घर की छत पर चले गये। एसडीआरएफ ने यहां से सभी को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन गृहमंत्री फंस गये। हालांकि बाढ़ में हेलीकॉप्टर के जरिये राहत एवं बचाव कार्य की टीम ने उनका रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। मंत्री से पहले 4 ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया और डबरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और वोट के जरिये दौरा कर रहे हैं। जहां उन्होंने दतिया की नदियों बढ़ रहे जलस्तर का जायजा भी लिया। इस बीच बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके भोजन -’आवास की समुचित व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि सिंध नदी में बाढ़ के चलते नदी के किनारे स्थित गांव बुरी तरह प्रभावित है। सेना और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

गौरतलब है कि सिंध नदी का पानी किनारे पर बसे गांवों में घुस गया है नदी का जलस्तर बढ़ने से इंदरगंढ़ क्षेत्र के रूर और कुलैथ गांवों के बीच संपर्क टूट गया है और कई अन्य गांव भी एक-दूसरे से कट गये हैं। मंगलवार को तमकना टापू क्षेत्र में डारों और पानी बढ़ने से कई लोग इसमें फंस गये। महुअर नदी में उफान से पानी तेजी से बढ़़ा और लोग टापू घिर गये। बड़ोनी पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला लिया गया।
शिवपुरी डेम से पानी छोड़ने पर उफनाई सिंध नदी
शिवपुरी डैम से छोड़े गये पानी के कारण से दतिया में सिंध नदी भी उफान पर है। इसी सिंध नदी पर रतनगढ़ माता मंदिर के नीचे पुल बना हुआ था। नदी में पानी का बहाव इतना तेज था कि पुल इसका दबाव सहन नहीं कर सका और तिनके की तरह पुल गया। इस पुल के ढहने की तस्वीर वहा मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में भी कैद कर ली।
