बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने खाली बर्तनों के साथ निकाली पदयात्रा

ग्वालियर । आज इंदरगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बेरोजगारी को लेकर इंदरगंज चौराहा से दाल बाजार नया बाजार लोहिया बाजार होते हुए इंदरगंज थाने पर यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ.सतीश सिकरवार ने कहा कि एक तरफ बढ़ती महंगाई ने गरीब की कमर तोड़ दी है दूसरी तरफ बेरोजगारी की मार से युवक परेशान हैं।
युवाओं को भत्ता नहीं मिल रहा है । इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, जिलाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, इंदरगंज ब्लॉक के अध्यक्ष राकेश गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राम पांडे, प्रदेशसचिव सुरेंद्र यादव, शरद यादव, अनूप शिवहरे, शिवम मथुरिया, अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, केदार बरा दिया, प्रमोद जैन, छोटू मंडेलिया, अंकित कटहल, अनूप शिवहरे, डब्बू खान, शंकर गाबरा, हिमांशु कीकन एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *