मुख्य सडकों के डिवायडरों एवं पार्कों में लगाए पौधे
ग्वालियर निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्रीन ग्वालियर के लिए चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।
जिसमें पार्क निरीक्षक राजकुमार सिंह राजावत द्वारा ग्वालियर विधानसभा में बोहड़ापुर डिवाइडर पर 250 पावडर पुफ तथा 250 बोटल ब्रुश के कुल 500 पौधे लगवाये गए। इसके साथ ही आज स्विफ्निक्स संस्था के सहयोग से डिवाइडर पर 150 पौधों का रोपण कराया गया। जिसमें अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल सहित बडी संख्या में संस्था सदस्यों ने उपस्थित होकर पौधारोपण कराए।
इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जोन 8, 9, 10 के अंतर्गत मृगनयनी गार्डन से लेकर सूर्य नमस्कार चौराहे तक चंपा, चांदनी और कनेर के पेड़ की गैफ फिलिंग कराई गई। पौधारोपण के दौरान पार्क पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह कुशवाह और सहायक पर्यवेक्षक रामदास बाथम उपस्थित रहे। इसके साथ ही बलवंत नगर डिवाइडर पर कन्हेर के पौधों, राजमाता गोलम्बर और हुरावली गोलम्बर पर चम्पा, गाँधी रोड की जालियों में गुड़हल और तगड़ी सहित कुल 600 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के दौरान पार्क पर्यवेक्षक दिनेश कुशवाह, सहायक पर्यवेक्षक राजकुमार नागर उपस्थित रहे।
