जीएसटी डिपार्टमेंट ने गलत तरीके से चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर छापे मारे, दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हो
ग्वालियर 30 जुलाई को फरीदाबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट तुषार जैन के घर एवं कार्यालय पर गलत तरीके से मनमाने ढंग से छापा मारकर जीएसटी डिपार्टमेंट में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ दुर्व्यवहार किया गया । बताया जाता है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट तुषार जैन अपने एक क्लाइंट के साथ जीएसटी विभाग में गए थे वहां जीएसटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया तथा उनके मोबाइल 5 दिन तक जब्त करके रखा।
उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस विभाग से की जिसके बाद उसी ऑफिसर ने उनके घर और कार्यालय में अनधिकृत तरीके से घुसकर अभद्र व्यवहार किया और उनके सारे कंप्यूटर और आवश्यक दस्तावेज उठाकर ले गए ग्वालियर के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट इस घटना का विरोध करते हैं और केंद्रीय जीएसटी कार्यालय और केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि दोषी अधिकारियों को तुरंत निलंबित करके घटना की जांच कराएं और चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार को संरक्षण प्रदान करें और अगर संबंधित अधिकारी पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो ग्वालियर के चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा हड़ताल की जाएगी।इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से भी अनुरोध किया जाता है कि वे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की गरिमा के साथ अभद्र व्यवहार किया।
फरीदाबाद चार्टड अकाउटेंट तुषार जैन के निवास पर अनाधिकृत तरीके से की गयी कार्यवाही और अभद्रता से आक्रोशित ग्वालियर चार्टड अकाउटेंट ने दोषी अधिकारी के विरोध में सिटीसेंटर स्थित कार्यालय से रैली निकाल कर जीएसटी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा ।
