केशकली जाटव भाजपा में शामिल

ग्वालियर.आज कांग्रेस की पूर्व पार्षद एवं श्योपुर कांग्रेस की प्रभारी केशकली जाटव भाजपा में शामिल हो गई इससे पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के निवास पर संपन्न हुए सदस्यता कार्यक्रम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व पार्षद केशकली जाटव को भाजपा की सदस्यता दिलाई इस मौके पर 16 ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश भदोरिया सहित भाजपा के अनेक जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *