विधायक सतीश सिकरबार ने सीवर, पानी और सड़क की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर. विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने सड़क,सीवर ओर बिजली की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त को आज ज्ञापन सौंपा ।टूटी सड़कें जो बारिश में गड्डम -गड्डा हो चुकी हैं, लोग परेशान हो रहे हैं और फिसलन के कारण गिर रहे हैं ।
नलों में गंदा पानी आने की शिकायत की गई है ।सीवर लाइनों की सफाई कराने की बात कही है। साथ ही पार्कों की बाउंड्री बाल कराने ओर उनमें सौन्दर्यीकरण का कार्य कराए जाने की मांग की है। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने ज्ञापन पर तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने के मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित, सुरेन्द्र यादव, चतुर्भुज धनोलिया,अबधेश कौरव, सुधीर मंडेलियाआदि मौजूद रहे ।
