ग्वालियर में मामा का एक्सीडेंट कहकर मामी को ले गए, जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया

ग्वालियर. महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है, आरोपी रिश्ते में महिला के भांजा लगता है। वह महिला को मामा का एक्सीडेंट होने की बात कहकर घर से ले गया था इसके बाद आरोपियों ने जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया, बाद में जान से मारने की धमकी भी दी और दो महीने तक आरोपी महिला को ब्लैकमेल करते रहे। परेशान होकर महिला ने पति को आपबीती बताई जिसके बाद महिला ने पति के साथ पहुंचकर महाराजपुरा थाने में बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
महाराजपुरा स्थित भारत मार्केट निवासी 24 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। पति अक्सर रात में ऑटो चलाता है और घर से कुछ दूर अरविंद माहौर (22) और सोनू माहौर (24) रहते हैं। दोनों किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। करीब दो महीने पहले एक दिन रात 9 बजे महिला का पति ऑटो लेकर निकला था। कुछ देर बाद अरविंद और सोनू घर पहुंचे। महिला को बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया जल्दी चलो जिसके बाद बातों-बातें में आकर महिला उनके साथ चली गई। दोनों युवक उसे महाराजपुरा में ही जंगल में ले गए यहां महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे जिसके बाद बदनामी के कारण महिला चुप रही।
बच्चे को मारने की दे रहे थे धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे थे साथ ही संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहे थे। इस कारण उसने बच्चे को घर से निकालना तक बंद कर दिया था। कहीं जाना होता था तो पति के साथ ही जाती थी। परेशान महिला ने पति को आपबीती बता दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *