60 लाख रूपये की लूट शामिल पुलिस के जवान निलंबित, पुलिस के जवानों की जांच एएसपी सत्येन्द्र तोमर करेंगे
ग्वालियर. पुलिस ने झांसी उत्तरप्रदेश के 3 सराफा व्यापारियों से ट्रेन में डबरा-ग्वालियर के बीच हुई 60 लाख रूपये की लूट का पर्दाफाश किया है पूरी लूट को व्यापम काण्ड में निलंबित पुलिस के जवान सतेन्द्र गुर्जर ने अपने साथियोंएमपी और आरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। घटना फिल्मी अन्दाज में हुई थी। सभी आरोपी राजस्थान क्राइम ब्रांच के जवान और अधिकारी बनकर जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस के कोच एस-2 में पहुंचे। व्यापारियों के नाम बुलाकर उनको सीट से उठाया स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर डराया और तलाशी के नाम पर बैग छीन लिये।
रूपये हवाला के बताकर जब्त कर चले गये और साथ ही व्यापारियों से आखिरी कोच में आने के लिये गये और इसके बाद न तो जवान मिले न रूपये। व्यापारियों ने लौटकर झांसी पुलिस को सूचना दी। ग्वालियर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पहचान कर 5 आरोपियों को पकड़ा है, इनमें से एक निलंबित जवान सतेन्द्र गुर्जर, 2 सायबर पुलिस के जवान अभिषेक, विवेक व रेलवे पुलिस का जवान योगेन्द्र गुर्जर के साथ एक व्यापारी का चालक प्रेमनारायण प्रजापति है। अभी तक पुलिस को 45 लाख रूपये बरामद हो चुके। आरोपियों जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया है इस कार्यवाही जीआरपी की डीएसपी शुभा श्रीवास्तव लीड कर रही है।
पुलिस जवानों के कृत्य की जांच एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर करेंगे
ग्वालियर पुलिस के जवानों के कृत्य की जांच एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर कर के जांच रिपोर्ट एसपी को भेजेंगे। इसके बाद इन पुलिस के जवानों पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसा बताया गया है कि 2 सायबर पुलिस के जवान अभिषेक, विवेक व रेलवे पुलिस का जवान योगेन्द्र गुर्जर निलंबित कर दिया गया है।
ऐसे पकड़ी गई फर्जी क्राइम ब्रांच
सूचना मिलने के बाद ही एसपी ग्वालियर अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच को मामले की जांच में लगाया। पुलिस ने झांसी स्टेशन से लेकर ग्वालियर और डबरा स्टेशन के फुटेज चेक किए। इसके बाद एक निलंबित जवान सतेन्द्र तीन अन्य के साथ दिखा। उसके पास बैग भी थे। यहीं से पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
व्यापारी की कार के ड्राइवर ने दी थी लुटेरों को टिप्स
बदमाशों को व्यापारियों के कैश लेकर निकलने की टिप इनमें से एक व्यापारी के ड्राइवर ने दी थी। कुछ समय पहले लापरवाही के चलते व्यापारी ने उसे काम से निकाल दिया था। जिससे वह खफा था। यह वाहन सतेन्द्र के टच में था। इसने पूरी योजना समझाकर निलंबित जवान को टिप दी थी।
