आईपीएस जीपी सिंह के 10 ठिकानों पर एसीबी की छापे, आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली एजेंसी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरूवार को राज्य पुलिस के एडीजी जीपी सिंह के घर पर छापा मारा। जीपी सिंह से संबंध रखने अन्य लोगों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। एसीबी की यह कार्रवाई सुबह 6 बजे से जारी है।
एसीबी से जुड़े जानकारों ने बताया कि जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति समेत अन्य शिकायतें थीं, जिसकी जांच के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। ब्यूरो ने एफआईआर के बाद ही छापे की कार्रवाई की है। जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस है और उनका होम कैडर छत्तीसगढ़ है। खुद भी एसीबी के चीफ रह चुके है। भूपेश सरकार बनने के बाद उन्हें इसकी जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन कुछ शिकायतों के कारण उन्हें हटा दिया गया था। प्रदेश में एडीजी रैंक के किसी अफसर के खिलाफ यह एसीबी की पहली कार्रवाई है। जीपी सिंह बस्तर समेत कुछ और जिलों के एसपी रह चुके है। इतना ही नहीं वो दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर रेंज के आईजी भी रह चुके है, फिलहाल उनकी पोस्टिंग राज्य पुलिस अकादमी में है।
