दरभंगा पार्सल ब्लास्ट, लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

हैदराबाद. पिछले दिनों बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कैराना के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी बताए गए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पिता रिटायर फौजी है जो 1962 में चीन के खिलाफ युद्ध लड चुका है।
17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल वाले पार्सल में धमाका हुआ था तभी से यूपी, बिहार व तेलंगाना की एटीएस मामले की जांच कर रही थी बाद में मामले को एनआईए को सौंप दिया गया था। एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। हैदराबाद में गिरफ्तार इमरान मलिक और नासिर खान मूलरूप से कैराना नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा के रहने वाले है।
वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि दोनों भाई पिछले कई सालों से हैदराबाद में रहकर कपड़े का कारोबार कर रहे थे। बताया गया कि दोनों आरोपियों का पिता मूसा खान एक रिटायर फौजी है जो 1962 में भारत-चीन के बीच हुए युद्ध में लड चुका है। जब मोहल्ला कायस्थवाड़ा में पहुंचकर दोनों आरोपियों के मकान पर जानकारी लेनी चाहिए तो आरोपियों के मकान का गेट बंद मिला। मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी तौफीक मलिक ने बताया कि उनको मीडिया के माध्यम से इमरान व नासिर के हैदराबाद में पकड़े जाने की जानककारी मिली, उन्होंने बताया कि दोनों भाई हैदराबाद में रहकर कपड़े बेचने का कार्य करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *