ग्वालियर का प्रभार सिलावट और नरोत्तम को इन्दौर का मिला प्रभार देर शाम मंत्रियों को जिले के प्रभार बांटे
भोपाल. गुरूवार से तबादलों पर से हटने वाले प्रतिबंध को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार देर शाम मंत्रियों को जिले के प्रभार बांट दिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को इंदौर तो नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को भोपाल का प्रभार दिया है। वहीं लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को जबलपुर, निवाडी और तुलसीराम सिलावट को ग्वालियर के साथ हरदा का प्रभार सौंपा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन और कटनी के प्रभारी होंगे। प्रभार बांटने से पहले मुख्यमंत्री अज्ञातवास पर रहे इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी थे। माना जा रहा है कि उन्होंने मंत्रालय से लेकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
प्रदेश में गुरूवार से तबादलों का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा, 31 जुलाई तक तबादले होंगे। जिला स्तर पर स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होंगे। वहीं राज्य स्तरीय तबादले विभागीय मंत्री कर सकेंगे। कोरोना या गंभीर बीमारी से पीडि़त अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण उसकी स्वेच्छा से प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री समन्वय से हुए तबादलों में यदि कोई परिवर्तन करना है तो इसके लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री समन्वय भी भेजना होगा। मंत्री सीधे अपने स्तर से ऐसे तबादले नहीं कर सकेंगे।
किसे कहां का प्रभार मिला
मंत्री जिले
विजय शाह सतना, नरसिंहपुर
बिसाहूलाल सिंह देवास, आगर मालवा
मीना सिंह मांडवे सीधी, अनूपपुर
कमल पटेल खरगोन, छिंदवाड़ा
गोविंद सिंह राजपूत भिंड, दमोह
बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, सिंगरोली
विश्वास सारंग टीकमगढ़, विदिशा
डॉ. प्रभुराम चौधरी धार, सीहोर
डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी
प्रद्युम्न सिंह तोमर अशोकनगर, गुना
प्रेमसिंह पटेल बुरहानपुर
ओमप्रकाश सखलेचा छतरपुर, सिवनी
उषा ठाकुर नीमच, खंडवा
अरविंद भदौरिया सागर, रायसेन
डॉ. मोहन यादव राजगढ़, डिंडोरी
हरदीप सिंह डंग बड़वानी, बालाघाट
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मंदसौर, आलीराजपुर
भारत सिंह कुशवाह मुरैना, श्योपुर
इंदर सिंह परमार बैतूल, झाबुआ
राम खेलावन पटेल शहडोल
रामकिशोर कांवरे उमरिया, पन्ना
बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर
सुरेश धाकड़ दतिया
ओपीएस भदौरिया रतलाम
