महाराज बाड़े पर दत्त मंदिर के सामने निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन

ग्वालियर श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर एवं जन सेवा सोसायटी के तत्वावधान में 1 जुलाई को विशाल निशुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन राष्ट्रकवि डॉ. मैथिलीशरण जी गुप्त स्मारक वाचनालय एवं शोध संस्थान दत्त मंदिर के सामने महाराज बाड़े पर समय प्रातः 7 बजे से शाम 4बजे तक किया गया है। 18 साल से ऊपर का कोई भी एक आईडी लाकर कोवीशील्ड वैक्सीन निशुल्क लगवाये।
राम प्रकाश सोनी, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,  महामंत्री, सुधीर गुप्ता पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम,  राधेश्याम सेठ,  गौरीशंकर सेठ, ओमप्रकाश कंथारिया, दिलीप लहरिया,  राकेश मोर, राजेश नीखरा,  मनोज खांगट, संजीव नीखरा, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंत्री गण एवं पंचायतों के अध्यक्ष मंत्री गण ने अपील की है कि सभी लोग निशुल्क वैक्सीन लगवाकर शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *