दौड़ती कार में लगी आग, कार के कांच फोड़ कर बाहर निकाली दंपत्ति

ग्वालियर. मंगलवार की दोपहर सड़क पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गयी और आग चंद सेकेण्ड में पूरी कार में फैल गयी। कार सवार दम्पति आग से घिर गयी। कार में आग लगी देख आसपास के लोग पहुंचे और कांच फोड़कर दंपत्ति को कार से बाहर निकाला। इसी वक्त सूचना मिलते ही डायल 100 भी पहुंच गयी। पुलिस जवानों ने तत्काल दमकल दस्ते को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक कार जल चुकी थी। इसके बाद भी फायर ब्रिगेड ने पानी फायर किर आग पर काबू पाया। घटना मंगलवार की सुबह की हैं। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही कोई शिकायत की गयी है।

क्या है पूरा मामला

गोला का मंदिर थाना में रहने वाले बृजेन्द्र सिंह परिहार निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। मंगलवार सुबह वह अपनी कार में पत्नी के साथ शिवपुरी के लिए निकले थे। वहां उन्हें मंगलवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होना था। मंगलवार सुबह से ही गर्मी तेज थी। कार बृजेन्द्र ही ड्राइव कर रहे थे। अभी वह ग्वालियर शहर से निकलकर आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शीतला माता मंदिर तिराहा पर पहुंचे ही थे। तभी अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही पल में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। यह देखकर बृजेन्द्र ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उनकी तरफ का गेट आग पकड़ चुका था। इसके बाद उन्होंने पत्नी की तरफ से गेट खोलने का प्रयास किया तो वहां भी आग लग चुकी थी। हाईवे से गुजर रहे वाहनों ने यह हाल देखा तो तत्काल मदद की। पुलिस को सूचना देने के साथ ही कार का कांच फोड़कर गेट अनलॉक किया। दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची दंपति को लोग बचा चुके थे और कार पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर पानी फायर कर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *