जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के नये भवन में कार्य का शुभारंभ
ग्वालियर जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के नये भवन में दिव्यांगो की सुविधाओं के लिये आज दिव्यांग बोर्ड द्वारा प्रथम बार वैठक कर कार्य प्रारंभ किया । इस कार्यक्रम मुख्य अतिथी उद्योगपति समाजसेवी एवं ग्वालियर चम्बल विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथी सक्षम संस्था के केबीएल श्रीवास्तव थे ।
इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में जिला दिव्यांग पुर्नवास बोर्ड के चेयरमेन जेबीएल कुशवाह, सेवाभारती के सचिव प्रांकुशए एवं सहसचिव श्रीमती अर्चना शर्मा भी उपस्थित थी । कार्यक्रम में शिशुमन्दिर छात्रावास के अध्यक्ष अभिभाषक जगदीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे । पूर्व में जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र मुरार स्थित पुराने भवन में संचालित था । जहाँ दिव्यांगजनों को पूर्ण सुविधाओं का अभाव था । अतः शासन द्वारा सुपरस्पेशिलिटि अस्पताल के पास 3 करोड़ की लागत से नया भव्य भवन का निर्माण किया गया जिसमें जिला दिव्यांग केन्द्र का आज स्थानानंतरण हुआ है । आज बोर्ड द्वारा इस नवनिर्मित भवन में कार्य प्रारंभ करते हुये बोर्ड द्वारा बड़ी संख्या में दिव्यजनों के सुविधायें हेतु प्रमाणपत्रों के वितरण की कार्यवाही प्रारंभ की । कार्यक्रम के अंत में केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी गिरिश पाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया है।
