किराएदार पर बिगड़ी फ्लैट मालिक की नीयम, ब्लैकमेल कर 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म
ग्वालियर. ग्वालियर में एक महिला किराएदार पर उससे 15 साल बड़े फ्लैट मालिक की नीयम खराब हो गई, पति से महिला की अनबन हुई को फ्लैट मालिक ने सहारा दिया। एक महीने का किराया माफ कर भरोसा जीता और लूट ली आबरू। घटना पड़ाव स्थित महादेव अपार्टमेंट में 3 साल पहले की है तभी से आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले महिला ने उसके साथ संबंध बनाने का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत पड़ाव थाने में की है। पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अभी फरार है।
शहर के पड़ाव स्थित महादेव अपार्टमेंट में बृजेन्द्र उर्फ वीरेन्द्र सिंह का फ्लैट है। इस फ्लैट में 35 वर्षीय महिला रानी (बदला हुआ नाम) अपने पति के साथ किराए से रहती है। महिला ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि 3 साल पहले उसकी और उसके पति से अनबन हुई थी इस पर फ्लैट मालिक बृजेन्द्र उर्फ वीरेन्द्र सिंह ने उसकी मदद की और दोस्ती कर ली। उसने यह तक कहा कि वह फ्लैट के किराए की टेंशन न ले। इस तरह मददगार बनकर फ्लैट मालिक ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। कुछ समय बाद महिला की पति से सुलह हो गई पर अब फ्लैट मालिक उसे ब्लैकमेल करने लगा।
बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा
आरोपी फ्लैट मालिक बीते 3 साल से किराएदार महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब भी महिला विरोध करती तो उससे मारपीट करता। जब सारी हदें पार हो गईं तो महिला ने 21 जून को मामले की शिकायत पड़ाव थाने में की। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया। जब आरोपी को शिकायत करने का पता लगा तो उसने उसे घर पहुंचकर पीटा और बदनाम करने की धमकी दी।
