जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर धमाका, 5 केजी आईईडी के साथ आतंकी पकडाया

जम्मू कश्मीर. जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में बीती रात 2 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। तत्काल जम्मू पुलिस के आला अधिकारी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब तक धमाके के कारणों का पता नहीं चला। आपको बता दें कि यह एयरपोर्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहीं वायुसेना का बेस है इसी परिसर में सेना के कुछ परिवार रहते है, कैंटिंन, प्ले ग्राउंड समेत अन्य सुविधाए है। आतंकी गतिविधि के एंगल से भी जांच हो रही है।
वेब मॉल के पास से 20 साल के आतंकी नदीम गिरफ्तार
वहीं एक अन्य घटनाक्रम के तहत जम्मू पुलिस को बड़ा कामयाबी हासिल हुई है। स्थानीय वेब मॉल के पास से 20 साल के आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया गया है। यह मॉल त्रिकूटा इलाके में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर है। सबसे बड़ी बात यह है कि बनिहाल के रहने वाले नदीम के पास से 5 किलो आईईडी भी बरामद हुआ है, नदीम से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *