ग्वालियर में भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, दर्ज हो सकती है एफआईआर

भोपाल. उत्तरप्रदेश में सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी का एक ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के कई शहरों में वेटनरी डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और रीवा के वेटनरी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। इंडियन वैटनरी एसोसियेशन के आव्हन पर देशभर में ब्लैक डे मनाया जा रहा है। प्रदेश के पशु चिकित्सक अब उन्हें लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे है इसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी भाजपा सांसद मेनका गांधी की शिकायत की गई है।
मप्र में मेनका गांधी के खिलाफ कई जिलों में शुक्रवार को भी प्रदर्शन किए जा रहे है। भोपाल के साथ ही इंदौर, रीवा और जबलपुर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है जबकि मेनका के इस बयान से नाराज वेटनरी विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर और छात्रों ने गुरूवार को प्रदर्शन किया और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।
ग्वालियर के व्यास एनीमल केयर एंड क्योर पेट अस्पताल में विरोध जारी
ग्वालियर से सूचना मिली है कि वहां के व्यास एनीमल केयर एंड क्योर पेट अस्पताल में भी विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां अस्पताल के डायरेक्टर डॉ श्वेता व्यास, डॉ. विनोद व्यास, डॉ. एसके सैन एवं अन्य पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने बताया कि मेनका गांधी का बयान निंदनीय है। हमारा विरोध प्रदर्शन तक तक जारी रहेगा जब तक कि वे माफी नहीं मांग लेतीं।
प्रोफेसर व छात्र बोले एफआईआर कराएंगे
जबलपुर शहर के विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्रों ने कॉलेज परिसर के सामने प्रदर्शन कर बयान की निंदा की है। कहा है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कॉलेज के डीन आरके शर्मा ने कहा कि मेनका गांधी का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें बिहार के एक छात्र को अपशब्द कहे गए है साथ ही चिकित्सकों और विश्वविद्यालय की पढ़ाई को कमतर बताया जो निंदनीय है। मांग है कि मेनका गांधी अपने बयान को वापस लें और सार्वजनिक रूप से विवि आकर माफी मांगें। डॉ. आदित्य मिश्रा, डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डॉ. अमोल रोकड़े, छात्र प्रशांत विश्वकर्मा, शिवम पाडं, शशांक ने नाराजगी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *