सभी राज्य शिक्षा बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक घोषित करें 12वीं का रिजल्ट
नई दिल्ली. कोरोना संकट के चलते देश में ज्यादातर राज्य सरकारों ने बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अभी तक लंबित है। ऐसे मंे सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य शिक्षा बोर्ड को आदेश दिया है कि वे 31 जुलाई से पहले 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दें। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिन राज्यों ने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन की कोई योजना तैयार नहीं की है उनके पास 10 दिन का समय है वे राज्य शिक्षा बोर्ड तत्काल 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार कर घोषित करें।
31 जुलाई तक जारी हो जाएंगे रिजल्ट
इससे पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि उसकी योजना कक्षा 12 के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड कक्षा 10वीं और कक्षा 11वीं के परिणामों पर आधारित होगा। सीबीएसई का कहना है कि 12वीं का कुल अंकर पिछली परीक्षाओं के प्रदर्शन पर आधारित तैयार किया जाएगा। बोर्ड ने जानकारी दी थी कि रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे।
इधर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कह चुके है कि उप्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम और मार्कशीट जुलाई में घोषित की जाएगी। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 जून को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए नए फॉर्मूले की घोषणा की थी अब उसी के आधार पर बोर्ड परीक्षाओं से परीक्षा परिणाम तैयार किए जा रहे हैं।
