Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

पेट्रोल के लिए जानलेवा हमले हो रहे, पेट्रोल खत्म किया तो गुस्साए कार मालिक का सरिए से सिर फोड़ा

ग्वालियर पेट्रोल महंगा होते ही अब झगड़े होने शुरू हो गए है। देर रात एक व्यवसायी पर कुछ युवकों न पेट्रोल पर हुए झगडे में सरिए से जानलेवा हमला किया और कार भी फोड़ गए। व्यापारी सिर में सरिया लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उसके भाई ने जेएएच में भर्ती कराया है, जिले में 10 लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 1050 रुपए है।
जानकारी के अनुसार घटना बाड़ा स्थित छापाखाना के सामने की है। हमलावर व्यवसायी की कार खरीदना चाहते थे और वह टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी लेकर गए और दो घंटे बाद लौटे तो पूरा पेट्रोल टैंक खाली था। कार की कोई चिंता नहीं थी पर पेट्रोल के बारे में पूछा तो युवकों ने सरिए से व्यापारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
क्या है पूरा मामला
लश्कर निवासी कन्हैयालाल अग्रवाल व्यवसायी है, महाराज बाड़ा छापाखाना के सामने बृजवासी स्वीट्स के नाम से उनकी शॉप है। इस शॉप को वह अपने भाई बलदेव अग्रवाल के साथ संभालते है। रात 9 बजे जब दोनों अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे तभी वहां भुवनेश भारद्वाज, अपने भाइयों हरिओम भारद्वाज, कृष्णा शार्म, रिंकू, नेता भारद्वाज, मनोज शर्मा उन्होंने कहा कि वह उनकी कार यूपी14जेड-2022 खरीदना चाहते है साथ ही टेस्ट ड्राइव करने की बात कही। इस पर व्यापारी ने गाड़ी दे दी। वह गाड़ी लेकर रॉक्सी की तरफ गए और फिर लौटे ही नहीं। करीब 2 घंटे बाद लौटे इस पर बलदेव ने पेट्रोल का टैंक का मीटर देखा तो 10 लीटर से ज्यादा पेट्रोल खत्म हो चुका था। जब बलदेव ने पेट्रोल के बारे में पूछा और पेट्रोल चोरी का आरोप लगाया तो भुवनेश और उसके साथी हंगामा करने लगे। किसी तरह बलदेव के भाई ने आकर मामले को समझाया। उस समय तो यह चले गए पर करीब 20 मिनट बाद लौटे और बलदेव पर सरियों से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही व्यापारी का भाई कन्हैयालाल वहां पहुंचा तो देखा कि भुवनेश ने उसके भाई के सिर पर सरिया मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर से लेकर सिर तक कई दफा सरिए मारे गए इसके बाद हमलावर धमकाते हुए भाग गए। व्यापारी ने घायल भाई को जेएएच पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को लेकर केएम हॉस्पिटल पड़ाव लक्ष्मीबाई कॉलोनी पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *