Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

7th Pay Commission केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये 17 % की जगह 28 %हो जायेगा महंगाई भत्ता

नई दिल्ली. 7th Pay Commission जिस खुशखबरी का इंतजार केन्द्रीय कर्मचारियों को लम्बे समय से था वह आ गयी है। 50 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 61 लाख पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 1 जुलाई सेबढ़ने जा रहा है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अभी 17 प्रतिशत की दर से मिलता है जो अब सीधे 28 प्रतिशत हो जायेगा। इस बढ़ोत्तरी उन्हीें सैलरी में लाभ के रूप में दिखेगा।
अटकी हुई तीनों किस्तें भी मिलेगी
इसके अलावा कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर यह भी है कि उन्हें उनकी अटकी हुई 3 किस्ते भी चुकाई जायेगी और केन्द्रीय कर्मचारियों को अभी 17 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होता हे। जब यह 11 प्रतिशत बढ़कर 28 प्रतिशत हो जायेगा तो जाहिर तौर पर कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त लाभ होगा। कर्मचारियों को सीधे 2 साल का महंगाई भत्ता का लाभ एक साथ मिलने वाला है। क्योंकि जनवरी 2020 में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा था और फिर दूसरी छमाही यानी जून 2020 में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। अब जनवरी 2021 में महंगाई भत्ता एक बार फिर 4 प्रतिशत बढ़ा है। यानी कुल 28 प्रतिशत हो गया है। हालांकि इन तीनों ही किश्तों का भुगतान अभी नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *