जून के पहले सप्ताह में 12वीं की परीक्षा को लेकर फैसला हो सकता है, छप चुके है प्रश्न पत्र

भोपाल. मप्र की 12वीं की परीक्षा पर जून के पहले सप्ताह में फैसला हो सकता है। छात्रों को तैयारी का मौका देने के लिए परीक्षा की घोषणा शुरू होने से 20 दिन पहले की जाएगी। 15 दिनों के भीतर संपन्न होंगी। परीक्षाएं करानें और रिजल्ट घोषित करने में करीब 80 दिन लगेंगे। यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह ने कहा कि परीक्षा हालात सामान्य होने पर ही आयोजित की जाएगी, फिलहाल मध्य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संभवत परीक्षा आयोजित कराने पर चर्चा पांच जून के बाद हो।
छप चुके है प्रश्न पत्र
मंत्री परमार ने आगे कहा कि राज्य बोर्ड की परीक्षाओं का फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ा है। एमपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा के प्रश्न पत्र पहले ही छप चुके है लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा ही स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे उसके बसउ हर परीक्षा कराने पर फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *