सूर्या कंपनी ने प्लांट बंद कर मानवता के लिये ऑक्सीजन दी तो नतमस्तक हो गये ऊर्जामंत्री

ग्वालियर. कोरोना महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार की वह रात बहुत खौंफनाक थी, जब सैकड़ों लोग ऑक्सीजन नहीं मिलने से तड़प रहे थे। उनकी सांसें उखड़ रही थी, कुछ ने तो दम भी तोड़ दिया। बेबस ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, कलेक्टर और एसपी हर संभव मदद के लिये हाथ-पैर मार रहे थे पर कुछ नहीं कर पा रहे थे।
स्ुबह जब मालनपुर स्थित सूर्या कंपनी ने अपना प्लांट का काम बन्द कर ऑक्सीजन प्लांट के द्वार लोगों की मदद में खोल दिये तो मंत्री तोमर की जान में जान आई। उनसे रहा नहीं गया ऊर्जामंत्री ने अपना सिर कंपनी प्रबंधन के सामने झुका दिया।

क्या है पूरा मामला

ग्वालियर में लगातार कोरोना संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके चलते अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी बढ़ने लगी है।शुक्रवार को जेएएच के मेडिसिन विभाग के साथ ही पांच प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल में अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से हाहाकार मच गया। जैसे ही, अस्पतालों से हंगामा और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आना शुरू हुईं, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सड़कों पर निकल आए। प्राइवेट हॉस्पिटल, उसके बाद कोविड हॉस्पिटल और JAH पहुंचे।यहां लोगों को ऑक्सीजन के लिए भागते और तड़पते देखा। साथ में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व एसपी अमित सांघी भी थे। तीनों लगातार ऑक्सीजन के लिए प्रयास करते रहे। वेल्डर, ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों से लेकर कई जगह ऑक्सीजन सिलेंडर अरेंज किए। शुक्रवार रात लोगों की चीख के सामने बेबस नजर आ रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार सुबह मालनपुर सूर्या कंपनी पहुंचकर ऑक्सीजन की व्यवस्था की।

कंपनी के प्रबंधक दल के सदस्यों एम बैहरा व अन्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के कहने पर प्लांट पर काम बंद कराकर ऑक्सीजन प्लांट के मुंह आम लोगों की मदद के लिए खोल दिए। जब तक ऑक्सीजन की स्थिति नहीं सुधरती, कंपनी की ओर से 250 सिलेंडर दिए जाएंगे। इसका उपयोग ऊर्जा मंत्री ग्वालियर, भिंड व मुरैना के लिए करेंगे। सूर्या कंपनी के इस फैसले के बाद ऊर्जा मंत्री ने उनका आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *