ग्वालियर के परिधि अस्पताल में कोविड पेशेंट को अस्पताल खाली करने पर हंगामा, कहा ऑक्सीजन नहीं है

ग्वालियर. शहर के कुछ अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर रात तक हंगामा चलता रहा। ऑक्सीजन प्लांट पर भी पुलिस और प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। कुछ अस्पताल से ऑक्सीजन न होने पर पेशेंट रात को ही जेएएच में शिफ्ट करने पड़े है।
शुक्रवार रात को शहर के सिटी सेंटर में परिधी हॉस्पिटल में कोविड पेशेंट के परिजन ने हंगामा कर दिया। उनसे अस्पताल के स्टाफ ने आकर कहा कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है और सभी अपने पेशेंट को कहीं और ले जाएं। यह खबर से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया और तत्काल वहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह, कांग्रेस नेता प्रवीण पाठक व अन्य नेता पहुंच गए। लोगों को समझाया साथ कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह से चर्चा की जिसके बाद ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिससे स्थिति फिर संभली।
शहर में लगातार बिगड़ते आंकड़े
वहीं शुक्रवार को 3541 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है इनमें से 1154 नए संक्रमित निकले है इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 33419 हो गया है। शनिवार के लिए 5320 सैंपल भेजे गए है। शुक्रवार तक कुल एक्टिव केस बढ़कर 888 हो गए है साथ ही एक सैकड़ा से ज्यादा स्थानों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए है। सभी तक कुल सैंपलिंग 4 लाख 10 हजार 709 के पार हो गई है और संक्रमण की दर लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *