मतदान-22 अप्रैल की सुबह 7.18 बजे से मतदान

पश्चिम बंगाल में गुरूवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है और 43 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इससे पहले 27 मार्च को पहले चरण में 30 सीटों एक अप्रैल को दूसरे चरण में 30 सीटों 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 सीटों 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों और 17 अप्रैल को 45 सीटों पर मतदान किया गया। विधानसभा चुनाव से जुड़े पल पल की अपडेट के लिये हमारे साथ बने रहिये।
इन 2 सीटों 13 मई को होगा मतदान
मुर्शिदाबाद. पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और शमशेरगंज सीट पर चुनाव आयोग ने 13 मई को चुनाव कराने का फैसला किया हे। जबकि पहले 22 अप्रैल को इन सीटों पर मतदान होना था। मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रेजाउल हक की कोरोना संक्रमण से 15 अप्रैल को निधन हो गया। इसी तरह जंगीपुर सीट से कांग्रेस-लेफ्ट संयुक्त मोर्चा के प्रत्याशी प्रदीन नंदी की भी कोरोना से मृत्यु हो गयी। इसी कारण से चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *