भाजपा नेता के होटल में छापा, महिला डांसर व मैनेजर सहित 9 पर केस

इंदौर. भाजपा नेता ललित पोरवाल की होटल में रात को छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने छापा मारा। होटल से महिला डांसर सहित 9 लोग पकड़ाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और होटल प्रबंधन को नोटिस व पोरवाल से पूछताछ भी कर रही है।
टीआई संजय शुक्ला के अनुसार सूचना मिली थी कि झाबुआ टावर के समीप स्थित होटल साईविला में युवक-युवती नशे में हंगामा कर रहे है। टीम ने दबिश दी और मौके से अंकित यादव, संजय गावने, रवि मोहन तोमर, शुभम यादव, जय सिंह, मोहित प्रजापति, राज नगर और राम शर्मा निवासी पालिया बाखल, पीयुष परमार निवासी पंचमूर्तिनगर सहित मैनेजर गोविंद परमार को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई के अनुसार पूछताछ में बताया गया कि एक आरोपित मनीष का जन्मदिन था और पार्टी मनाने के लिए एकत्र हुए थे। भंवरकुआं क्षेत्र से एक डांसर को भी बुलाया था। पुलिस ने सभी के विरूद्ध धारा 188 एवं 151 के तहत कार्रवाई की। वहीं भाजपा नेता पोरवाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया तो उन्होंने कहा कि होटल मैनेजर गोविंद परमार ने किराय पर दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *