जौरासी घाटी में बस पलटने से 2 की मौत 5 घायल

ग्वालियर. दिल्ली में लगायेंगे लॉकडाउन के बाद टीकमगढ और छत्तरपुर की लेबर भर कर ला रही बस ग्वालियर से 22 किमी दूर जौरासी घाटी में पलट गयी है। जिसमें 120 सवारी थी जिसमें 5 गंभीर रूप से घायल और 2 की मौत होने की खबर आ रही है। घटनास्थल पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गये है। बचाव कार्य जारी है बस के नीचे निकालने का काम जारी है।

गांव वालों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर लोगों को बचाया
घटना के बाद आसपास के गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही बचाव के काम में जुट गए। पुलिस पहुंचती उससे पहले ही उन्होंने बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि कुछ को डबरा और कुछ को ग्वालियर भेजा गया है। 8 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।बाद में क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसके नीचे से शव निकाले गए। हादसे का कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन मजदूरों से दोगुना किराया भी लिया गया था।

लॉकडाउन की दहशत में लौट रहे थे घर

हादसे में घायल रामवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में मजदूरी करती है। दो बच्चे भी साथ रहते थे। पिछले साल वह पैदल चलकर अपने घर पहुंचे थे। दीपावली के बाद फिर काम पर पहुंच गए थे। अभी दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा हुई तो लगा कि फिर से न फंस जाएं। इस पर वे अपने घर टीकमगढ़ लौट रहे थे।

छतरपुर निवासी रामअवतार कि वह दिल्ली सरकार के एक सीवर प्रोजेक्ट पर मजदूरी करता था। वहां ठेकेदार से पता लगा कि फिर लॉकडाउन लग रहा है। इसी डर से परिवार को लेकर रात करीब 2 बजे वर दिल्ली से रवाना हुआ था। जिस समय हादसा हुआ वह नींद में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *