रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर लगेगी रासुका

इंदौर. रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए इंदौर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगेगी। हाल ही में इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए 2 युवकों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।
अस्पताल संचालक पर भी कार्रवाई होगी
कलेक्टर मनीष सिंह ने ये भी बताया कि अगर इंजेक्शन की कालाबाजारी में अस्पताल की मिलीभगत सामने आई तो अस्पताल संचालक के खिलाफ भी रासुका के तहत कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि इंदौर में कोरोना से हालात काफी गंभीर हो रहे है। तेजी से केस बढ़ने के कारण रेमेडिसिविर इंजेक्शन की मांग भी बहुत ज्यादा है जिसके चलते इस इंजेक्शन की कालाबाजारी जमकर हो रही है।
आपको बता दें कि बीते साल जब कोरोना वारियर्स पर हमले की घटनाएं हुई थी उस वक्त आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। एनएसए कानून के तहत केंद्र और राज्य सरकार को अधिकार मिल जाता है कि वह देश के खिलाफ काम करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले सकती है। एनएसए के तहत सरकार आरोपी को बिना किसी चार्ज के एक साल तक जेल में रख सकती है। वहीं दोषी पाए जाने पर 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *