मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल तक पाबंदी रहेगी – सीएम शिवराज सिंह

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक है। लोग 30 अप्रैल तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। सीएम ने कहा कि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है यह एक युद्ध है जिसमें सबको सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। सरकार अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है परन्तु जब तक समाज का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा हम कोरोना को शीघ्र नियंत्रित नहीं कर पाएंगे।
30 अप्रैल तक कोई भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी के थोड़े भी लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवायें और होम हाइसोलेशन या फिर कोविड केयर सेंटर में रहकर इलाज लें। यहां सरकार द्वारा दवाओं, डॉक्टर की परामर्श आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संक्रमण की चेन को तोड़ना बहुत आवश्यक है, उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी 30 अप्रैल तक कोई भी अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। गांव, मोहल्लों, कॉलोनियों, बिल्डिंग्स आदि में लोग जनता कर्फ्यू लगाएं। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं 2-4 व्यक्ति जाकर ले आएं। बाहर जाते समय मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और सामाजिक दूरी रखें साथ ही अन्य संबंधी सावधानियों का पालन करें। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से हम इस लड़ाई को जल्दी जीतेंगे और कोरोना शीघ्र हारेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *