शहडोल में ऑक्सीजन की कमी से 24 घंटे में 22 मरीजों की जान गई

शहडोल. मप्र के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई और सभी आईसीयू में भर्ती थे, यह घटना शनिवार रात 12 बजे की है। ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरा तफरी मच गई। मेडिकल प्रबंधन ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर बनाने के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था में जुट गया। ऑक्सीजन की कमी वाले 12 मरीजों से पहले मेडिकल कॉलेज में ही कोरोना के 10 और मरीजों की मौत हो गई थी इस तरह शनिवार को कुल 22 मरीजों की जान गई।
ऑक्सीजन की कमी के बाद कई मरीजों को ऑक्सीजन मास्क हाथ से दबाना पड़ा, मरीजों को लग रहा था कि शायद सही तरह से दबाने से ऑक्सीजन आ जाए। मामले में पहले मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मिलिंगद शिरालकर ने 6 मौतों की पुष्टि की इसके थोड़ी देर बाद ही अपर कलेक्टर अर्पित वार्मा ने 12 मौतें होने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *