सोमवार से शहर का हर घर सेनेटाइज होगा

ग्वालियर. शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बाद एक बार फिर नगर निगम ने बीते साल की तरह इससे जूझने का मन बना लिया है इसी के चलते अब कल सोमवार से नगर निगम द्वारा बड़े स्तर पर सेनेटाइजेशन अभियान शुरू किया जा रहा है इसके तहत निगम अमला अब सड़कों के अलावा लोगों के घरों के दरवाजे खुद खटखटाएगा और घरों को भतीर व बाहर से सेनेटाइज करेगा। यहीं नहीं इन्हें कोरोना से बचाने के उपाय भी बताए जाएंगे ताकि लोग एहतियाती उपाय अपना सकें और कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बच सके।
इस तरह होगा सेनेटाइजेशन
घर-घर पहुंचकर सेनेटाइजेशन की जिम्मेदारी जोनल अधिकारी और डब्ल्यूएचओ की होगी। यह हर रोज अपने वार्ड अनुसार स्थानों की सूची तैयार करेंगे और अमले को वहां भेजेंगे साथ ही खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे ताकि अमले में शामिल कर्मचारी काम को ठीक से अंजाम दें। शहर के कुल 66 वाडऱ्ों में यह अभियान एक साथ चलेगा वहीं इसके एवज में किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *