स्वास्थ्य आयुक्त के बाद झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह को हटाया
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच सरकार ने झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह को हटा दिया है और उनकी जगह चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव सोमेश मिश्रा को कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेंस ने आदेश जारी करने के साथ ही मिश्रा को तत्काल प्रभाव से झाबुआ पहुंचकर चार्ज लेने के निर्देश दिए है। मिश्रा के पास आयुष्मान भारत मिशन के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी था।
मंत्रालय जानकारों ने बताया कि झाबुआ में पिछले तीन दिन में 400 से ज्यादा संक्रमित मिले है जबकि इससे पहले यहां रोजाना 59 से ज्यादा केस नहीं आ रहे थे। इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरों की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सैंपल टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए। इसके साथ ही वैक्सीनेशनल पर फोकस करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाए।
