ग्वालियर की 15 कॉलोनियों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन

ग्वालियर. रविवार को ग्वालियर में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हुआ है। कोरोना संक्रमण ने 500 का आंकड़ा छुआ है, रविवार को 1924 सैंपल में से 515 लोगों कर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 18 संक्रमित शहर के बाहर के है और 497 शहर के है इसके साथ ही 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। इन 515 संक्रमित के बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 21879 पर पहुंच गया है साथ ही कुल मौत 330 पर पहुंच गई है। रविवार देर शाम को जिला प्रशासन ने शहर के 3 वार्ड के 15 से अधिक इलाकों में कंटेनमेंट जोन घोषित कर 19 अप्रैल तक यहां लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, प्रदेश के महानगरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन में हालात बेकाबू होते जा रहे है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी शहरों में लॉकडाउन लगाया है। कुछ जगह 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया है तो कुछ बड़े शहरों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया तक गया है। ग्वालियर में भी बीते चार दिन में कोरोना ने चार गुना स्पीड पकड़ ली है। शनिवार को जिले में 477 पॉजिटिव आए थे जो अब तक सबसे ज्यादा थे लेकिन रविवार को कोरोना ने खुद का एक दिन पहले बना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को 515 नए संक्रमित मिले है इसके साथ ही कुल संक्रमित का आंकड़ा 21879 पहुुंच गया है। रविवार को जिले में 3 की मौत भी हुई है। यह तीनों दो दिन पहले ही संक्रमित आए थे इसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 330 पर पहुंच गया है और सभी मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन से किया गया है।
वार्ड 29, 58, 18 के कई इलाकों में 19 तक लॉकडाउन
शासन ने उन वार्ड जहां कोरोना संक्रमित ज्यादा मिले है वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया है। उन इलाकों में लॉकडाउन के सारे नियम मान्य होंगे। जहां 19 तक लॉकडाउन है वह इलाके इस प्रकार है।
वार्ड-29 में गोविंदपुरी ए, बी, सी, डी ब्लॉक, हर्ष नगर, डीबी सीटी, सनवैली, कर्मचारी आवास निगम (महलगांव) वार्डॅ-58 में पूर्व दिशा में रेलवे लाइन, दक्षिण दिशा में नीडम रोड, न्यू कमिश्नर कार्यालय, पश्चिम दिशा में साइंस कॉलेज, डॉ. तिवारी का निवास और आसपास का इलाका।
वार्ड-18 में दीनदयाल नगर का गेट नंबर-1 से 2 तक, यूनिपेच फैक्ट्री रोड, भगत सिंह नगर, कवि नगर, रचना नगर, वायु नगर, आदित्यपुरम, अभिनंदन वाटिका, से महाराजपुरा, कक्का विहार कॉलोनी व रसूलपुर तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *