200 झुग्गी जलकर हुई खाक, 2 बच्चों की हुई मौत

नोएड़ा. दिल्ली के नजदीक नोएडा में रविवार को आग लगने से लगभग 200 झुग्गियां जलकर नष्ट हो गयी। घटना हमें 2 बच्चों की भी जलकर मौत हो गयी। जबकि कुछ लोग लापता बताये जा रहे हैं।
बहलोलपुर गांव में लगी थी आग
पुलिस के अनुसार आग लगने की यह घटना नोएडा के सेक्टर 65 के तहत आने वाले बहलोलपुर गांव में हुई थी। वहां लगभग 20 बीघा जमीन पर सैकड़ों झुग्गियां बनी है। पुलिस के मुताबिक आग की शुरूआत एक बन्द झुग्गी से हुई थी। चूंकि घटना के समय हवा का बहाव तेज था। इसलिये थोड़ी ही देर में आसपास की सभी झुग्गियां आग की चपेट में आ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *