राजधानी भोपाल में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी व अधिकारी संक्रमित, 70 भर्ती व 3 गंभीर
भोपाल. अब तक भोपाल में 4 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है जबकि अधिकारी और पुलिसकर्मी मिलाकर 300 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। 70 से ज्यादा का अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
भोपाल में कोरोना संक्रमित एक और पुलिस की मौत हो गई, बागसेवनिया थाने में पदस्थ एसआई कुंजीलाल सेना की इलाज के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। कुछ दिनों से उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था, एक महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी।
नरसिंहपुर के रहने वाले एसआई कुंजीलाल सेन बागसेवनिया थाने में पदस्थ थे। कुछ दिन पहले ही उनका निशातपुरा से बागसेवनिया थाने में तबादला किया गया था। वह नेहरू नगर पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहते थे उनके परिवार में 3 बेटिया और एक बेटा पीछे छूट गया है।
