लॉकडाउन- अब बाजार 60 घंटे बाद खुलेंगे, बाजारों में निकली पुलिस तो सड़कों पर मची अफरा-तफरी

ग्वालियर. शुक्रवार की शाम 6 बजने के साथ ही घर वापिस लौटने वालों की उहापोह की स्थिति निर्मित हो गयी। गस्त का ताजिया, नई सड़क, सराफा व राममंदिर पर 2 घंटे वाहनों के जाम में फंसे रहें। लोगो को पता था कि शाम से शहर में 60 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया है। पुलिस भी ठीक 6 बजे सड़कों पर आ गयी। बेरीकेड्स उड़ा दिये गये। बाजारों में पुलिस की टीमें निकलना शुरू हो गयी। शाम होते ही बाजारों में अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया। व्यापारी पुलिस को देखते ही हड़बड़ाहट में दुकानें बन्द करते हुए दिखाई दिये। आपको बता दें कि, शुक्रवार की शाम 6 बजे बन्द हुए बाजार अब सोमार की सुबह 6 बजे खुलेंगे। अगामी 60 घंटे तक शहर में लॉकडाउन रहेगा। शाम को शहर का हाल देखने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अमित सांघी शहर की सड़कों पर निकले।

7 बजे तक बाजार पूरी तरह बंद

पुलिस ने दुकानें बंद कराना शुरू कर दीं। दुकानदार दहशत में दिखे। पुलिस को देखते ही दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। देखते ही देखते 7 बजे बजे तक बाजार बंद हो गए। जो दुकानदारों ने बहस की उनकी दुकान जबरदस्ती बंद कर दी गई। 6 बजे के बाद भी जिन्होंने दुकाने बंद नहीं कीं, उनकी पुलिस ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। वीडियोग्राफी होते देख हड़बड़ाहट में व्यापारी दुकान बंद कर भागे।

6 बजे और पुलिस ने कर दिए रास्ते बंद

शहर में शाम 6 बजने के साथ ही पुलिस ने रास्ते बंद कर दिए। इस वजह से शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने। हर तरफ से आने-जाने वाले लोग परेशान हुए। लोग गलियों में रास्ते तलाशते निकले तो गलियों में भी जाम के हालात बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *