लक्ष्मीगंज विधुत – गैस शवदाह गृह पर है पूर्णतः निशुल्क दाह संस्कार
ग्वालियर लक्ष्मीगंज विधुत शवदागृह गैस शवदागृह प्लांट नगर निगम द्वारा पूर्णतः निशुल्क दाह संस्कार किया जाता है। इस दाह संस्कार में 5 फुट लम्बाई की बॉडी के लिये 5 लकड़ी तथा 5 फुट से बड़ी लम्बाई की बॉडी के लिये 6 लकड़ी ;2 फुट लम्बीए 1ण्5 इंच मोटी एवं 1ण्5 इंच चैड़ीद्ध का उपयोग दाह संस्कार क्रिया में बॉडी के नीचे मशीन के अंदर बॉडी को ले जाने के लिये उपयोग किया जाता है। इसकी कीमत लगभग 400 से 500 रूपये के बीच लकड़ी की टाल, आरामशीनों पर उपरोक्त माप की प्रति बॉडी में लगाने की आवश्यकता रहती है। उक्त लकड़ी कोरोना पॉजीटिवध्सामान्य के दाह संस्कार में परिजन द्वारा ;परिवार के सदस्यों द्वारा लाकर लगाई जाती है।
आज की घटना में लक्ष्मीगंज विधुतध्गैस शवदाह गृह पर एक सामान्य बॉडी के संस्कार क्रिया में किसी प्राईवेट व्यक्ति ने परिजन से लगभग 1100 रूपये अधिक लेकर भाग गया। परिजन अपने परिवार के सदस्य के स्वर्गलोक सिधारने के कारण दुखी रहते हैं। ऐसी दशा का लाभ लेकर कुछ लोग परिजन का साथी बनकर दाह संस्कार के नाम पर अधिक पैसे लेकर भाग जाते हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध घटना की पुनावृति न हो रोकने के लिये विधुत शवदाह गृह के नोडल ऑॅफीसर श्री रामबाबू दिनकर सहायक यंत्री विधुत विभाग के द्वारा जनकगंज थाना में एफण्आईण्आर दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया तथा दाह संस्कार नगर निगम द्वारा निशुल्क होने का फ्लैक्स पर सूचना एवं उपरोक्त लगने वाली 5.6 लकड़ी परिजन द्वारा क्रय करने की सुविधा हेतु आरा मशीन एवं लक्ष्मीगंज में लगी हुई लकड़ी की टालों से क्रय करने के दूरभाषध्मोबाइल नम्बरए लकड़ी प्राप्त करने के स्थान आदि का फ्लैक्स प्रिंट कई स्थान पर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव ने समस्त नागरिकों से अपील हैए कि किसी अज्ञात व्यक्ति को भावुकता में सीधे पैसे नहीं दिये जाये। कृपया आरा मशीन एवं लकड़ी की टालों से सीधा संपर्क कर स्वयं 4.5 लकड़ी क्रय करें। विधुतध्गैस शवदाह गृह पूर्णतः निशुल्क है। किसी भी बिचैलियाध्बाहरी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का भुगतान न करें। दाह संस्कार की क्रिया स्वयं अपने परिजन के साथ ही करें।
