हड़ताल-मध्यप्रदेश के सभी परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे
ग्वालियर. बुधवार से पूरे मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मामला यह है कि आरटीओ रायसेन, टीकमगढ़ और रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से कर्मचारियों और अधिकारियों में काफी नाराजगी है। मंगलवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनिश्चितकाली हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। इस वजह से बुधवार से हड़ताल खत्म न होने तक आरटीओ कार्यालयों में न तो ड्रªायविंग लायसेंन बनेंगे और न ही वाहनों के परमिट, फिटनेस संबंधित काम हो सकेंगे। इससे काफी संख्या में लोग प्रभावित होंगे।
क्या है पूरा मामला
मंगलवार कोे आरटीओ रायसेन, आरटीओ टीकमगढ़ और सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर पर विभिन्न मामलों में एफआईआर दर्ज की गयी है। इससे आरटीओ कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद तत्काल अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक बुलाई गयी और पूरे मप्र में परिवहन विभाग ने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया। बुधवार से सभी अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। मतलब ऑफिस तो खुलेंगे, लेकिन काम नहीं होगा। परिवहन विभाग के कर्मचारियोें के हड़ताल पर जाने में तत्कालीन कारण अधिकारियों पर बिना जांच और पड़ताल के सीधे एफआईआर दर्ज करना है। लेकिन हड़ताल में उनकी कई पुरानी मांगों जैसे वेतनमान, समय पर परीक्षा कराना भी जैसे मुद्दे भी शामिल है। जैसे कर्मचारियों पर काम का बोझ होना और लम्बे समय से भर्ती नहीं होना। किसी भी घटना के बाद बिना जांच और वजह पता किये बिना आरटीओ को दोषी मानकर कार्यवाही कर देना। पदोन्नति नहीं होना समेत अन्य वजह भी है।
हड़ताल से यह काम होंगे प्रभावित
बुधवार से परिवहन विभाग के अफसर और कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे परिवहन कार्यालय में हर दिन होने वाले दैनिक कार्य प्रभावित होंगे जैसे लाइसेंस नहीं बनेंगे। लर्निंग लाइसेंस परमानेंट नहीं होंगेए वाहनों के रजिस्ट्रेशन का काम नहीं होगा। परमिटए वाहनों की फिटनेसए इंश्योरेंस का काम भी नहीं होगा। अन्य ऐसे विभागीय काम जो दिन भर कार्यालयों में होते हैं वह भी नहीं हो सकेंगे। न उड़न दस्ते निकलेंगे न कार्रवाई होगी।
