प्रमुख सचिव ने सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, टीकाकरण केन्द्र और कंटेनमेंट क्षेत्र का किया निरीक्षण
ग्वालियर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने सोमवार को ग्वालियर के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, डिस्पेंसरी, कंटेनमेंट जोन के साथ ही हजीरा अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोविड गाइडलाइन का पालन अच्छे से हो, यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एडीएम आशीष तिवारी, डीन मेडीकल कॉलेज डॉ. एसएन अयंगर, जेएएच के अधीक्षक डॉ. केआरएस धाकड़ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव ऊर्जा ने इसके पश्चात फालका बाजार स्थित डिस्पेंसरी में टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक संख्या में टीकाकरण के लिये लोग आने पर टोकन देकर पृथक-पृथक बैठाने की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श कॉलोनी में स्थापित किए गए कंटेनमेंट क्षेत्र का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात हजीरा अस्पताल के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
