महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, दिलीप पाटिल होंगे नए गृहमंत्री
मुंबई. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के कारण विवादों में घिरे महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के तत्काल बाद अनिल देशमुख मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे है। अनिल देशमुख में अपना इस्तीफा मराठी में लिखा है। अनिल के इस्तीफे के बाद दिलीप पाटिल महाराष्ट्र के नए गृहमंत्री होंगे। महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरका में गृहमंत्री का पद एनसीपी के कोटे से था।
आज ही मुंबई हाईकोर्ट ने सीबीआई को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की 15 दिनों के भीतर प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा है। बीते कई दिनों से इस मामलों को लेकर महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल मची हुई है।
मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने पत्र में दावा किया था कि गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को 100 करोड़ रुपये का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि 100 करोड़ रुपए के टारगेट को पूरो करने के लिए मुंबई के बार, पब और रेस्टोरेंट से वूसली करने को कहा गया था। इस मामले में यह भी खुलासा हुआ है कि इस टारगेट पर सचिन वाझे ने कहा था कि वो 40 करोड़ रुपए तो पूरा कर सकते है लेकिन 100 कारोड़ बहुत ज्यादा है।
