10 साल में सबसे ठंड भरी सुबह, आसमान में छाये रहेंगे बादल
न्यूज डेस्क. देश की राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के बीच सुबह के समय अब गुलाबी ठण्ड का अहसास होने लगा है। रविवार की सुबह पिछले एक दशक में 14 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठण्डी दर्ज की गयी है। जो पिछले 10 वर्ष में सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी का अधिकतम सामान्य से 3 से ज्यादा 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 5 से कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आसमान में छाये रहेंगे बादल
दिल्ली में अगले 2 दिन तक बादल छाये रहने का अनुमान है। इससे गर्मी से आंशिक रूप से राहत जरूर मिल सकती है। सोमवार की सुबह 5.30 बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
