घर से ही जहरीली शराब बेच रही महिला, जहरीली शराब पीने से तीन की मौत हुई थी

ग्वालियर. महाराजपुरा के शताब्दीपुरम में घर से शराब बेचते एक महिला का वीडियो रविवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में महिला शराब का क्वार्टर देते हुए नजर आ रही है साथ ही कह रही है कि लल्ला शिवहरे के आदमी आकर पूरा माल उठा ले गए और यहीं माल बचा है। यह एक नंबर का नहीं बल्कि दो नंबर का माल है।
जानकारी के अनुसार यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के ठिकाने पर दबिश दी लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिा ने शाम को भी दबिश दी। बता दें कि इसी महाराजपुरा क्षेत्र के चंदूपुरा में तीन दिन पहले जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी। खुलेआम घर से अवैध शराब बेच रही महिला की पहचान भी हो गई है। वह महाराजपुरा थानाक्षेत्र स्थित शताब्दीपुरम बीडी श्रमिक कॉलोनी की रहने वाली है इसके अफसरों ने महिला के यहां दबिश दी लेकिन उसके यहां कुछ नहीं मिलने की बात टीआई महाराजपुरा प्रशांत यादव कह रह है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडिया की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
जहरीली शराब से 3 की मौत हो चुकी
महाराजपुरा क्षेत्र के चंदूपुरा में भाईदूज के दिन जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की तबीयत बिगड़ी थी उनमें से तीन की मौत हो चुकी है। ऐसे में खुलेआम उसी थाना क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे से अवैध शराब बेचने का वीडियो अवैध शराब पर पुलिस की सख्ती की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *