भोपाल से आई अधिकारियों की टीम ने पुरानी छावनी में ऑटो और बस के बीच हुई दुर्घटनाओं के कारणों का जाना
ग्वालियर. सड़क दुर्घटना में ऑटो मे सवार 12 महिलाओं समेत 13 की मौत की वजहों की जांच करने के लिये बुधार को भोपाल से पुलिस अधिकारियों की टीम ग्वालियर पहुंची। टीम ने पहले घटनास्थल को देखा और फिर थाना पहुंचकर पूरे मामले में अभी तक की कार्यवाही को जाना समझा है।घटना के 8 दिन बाद स्पॉट निरीक्षण में भी वही सारी बातें सामने आई है। जो उस दिन निकली थी। घटना की मुख्य कारण बस की स्पीड, ऑटो का ओवरलोड होने के साथ ट्रफिक इंजीनियर की कमियां निकली है। जैसे वहां डिवाइडर नहीं था, जब इतना हेवी ट्रैफिक है तो डबल रोड क्यों नहीं है। कहीं भी संकेतक नहीं है। ठीक से लाइट भी नहीं है यही सब छोटी छोटी कमियां एक बड़ी घटना कारण बन गयी।
8 दिन पूर्व 23 मार्च की सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के आनंदपुर ट्र्र्र्र्र्रस्ट अस्पताल के पास तेज रफ्तार बस और ऑटो की भिण्डत में ऑटो में सवार 12 महिलाओं व ऑटोचालक की मौत हुई थी। इस मामले में बुधार को भोपाल पुलिस मुख्यालय से रक्षित निरीक्षक राजीव खरे के नेतृत् में एक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने व हादसे केी वजहों की जानकारी जुटाने के लिये आई है। भोपाल से आये अधिकारियों की टीम ने स्पॉट पर निरीक्षण किया है और साथ में पुरानी छावनी थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रहीं। घटना के बाद थाने में भी पूरी एफआईआर को समझा हे।
