Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

कर्मचारियों के लिये खुशखबरी-15 जनवरी के बाद कर्मचारियों को प्रमोशन की जगह मिलेगा पदनाम

भोपाल. राज्य सरकार मप्र के 4 लाख 47 हजार अधिकारी और कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिलने की स्थिति में उच्च पद का प्रभार ‘‘पदनाम’’ देने जा रही है। कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार दिये जाने के लिये नीति तैयार करने सरकार ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति 15 जनवरी तक अनुशंसायें शासन को सौंपेगी और जिसके अनुसार शासकीय सेवकों को उच्च पद का प्रभार दिये जाने का निर्णय लिया जायेगा।
प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बनाये समिति के अध्यक्ष
समिति का अध्यक्ष महानिदेशक प्रशासन अकादमी को बनाया गया है। समिति में जल संसाधन, गृह और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्यसचिव सदस्य होंगे। सदस्य सचिव की जिम्मेदारी अपर मुखसचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपी गयी है। जबकि दो सदस्यों में राजस्व और विधि विभाग के प्रमुख सचिव को शामिल किया गया है।
50 हजार कर्मचारी हो चुके सेवानिवृत्त
हालांकि अधिकारी और कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिलने की वजह से अभी तक 50 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उच्च पद का प्रभार देकर पदनाम दिये जाने से सरकार पर आर्थिक बोझ नहीं आयेगा। इस कारण से कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का फायदा मिलने से हले ही उच्च पदों का वेतनमान मिल रहा है। पिछले 4 वषौ्र में बिना प्रमोशन के लगभग 50 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *