अंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

बंगाल दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव, कैलाश विजयवर्गीय बाल-बाल बचे

कोलकाता. भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरूवार को पश्चिम बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और सड़क को ब्लॉक करने की कोशिश की। आपको बता दें कि जेपी नड्डा अपने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन डायमंड हार्बर जा रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया।
कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा टूटा
प्रदर्शनकारियों ने 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर के पास जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव किया इस दौरान काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा टूट गया। बीजेपी बंगाल ने वीडियो शेयर करते हुए इसे कायरपूर्ण कृत्य करार दिया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। जानकारों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव से इस संबंध में जवाब मांगा है। आपको बता दें कि बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बंगाल में जेपी नड्डा के दौरे को लेकर किए गए सुरक्ष इंतजामों पर सवाल खड़े किए।
तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप
इससे पहले बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप भी लगाया इस पर पार्टी ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को भी फाड़ा गया हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि ये आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *