मुख्यमंत्री तक पहुंचा फीडबैक- ग्वालियर सहित बदले का जा सकते है 8 जिलों के कलेक्टर
भोपाल. नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी के संकेत मिल रहे है। शिवराज सरकार जिलों में पदस्थ कई अफसरों के तबादले की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक कई जिलों का फीडबैक पहुंचा है और माना जा रहा है कि 8 जिले बालाघाट, ग्वालियर, सीधी, शहडोल, छतरपुर, सीहोर, रायसेन और होशंगाबाद के कलेक्टर बदले जा सकते है इसके साथ ही भाजपा को उपचुनाव के दौरान जिन जिलों में नुकसान हुआ वहां के अफसरों को हटाया जा सकता है।
15 दिसंबर के बाद आचार सहिंता लागू हो सकती है
नगरीय निकायों के लिए महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की कार्यवाही हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है ऐसे में जनवरी में निकाय चुनाव कराने के लिए 15 दिसंबर के बाद कभी भी आचार सहिंता लागू हो सकती है इससे पहले मंत्रालय से बड़ी ट्रांसफर सूची जारी करने की तैयारी है।
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत दे चुके है और उन्होंने कहा है कि मैदानी पोस्टिंग मेरिट के आधार पर होगी। इस दौरान कई जिलों के कलेक्टरों की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की थी।

