Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

भाजपा नेता पर दुष्कर्म की एफआईआर, विरोधी पक्ष पर भी सामूहिक गैंगरेप की एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. शहर से 35 किमी दूर डबरा थाने में गैंगरेप का क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। एक युवती की शिकायत पर बीजेपी नेता आलोक शर्मा समेत 5 लोगों पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गयी है। मामले में कुछ देर बाद ही आरोपी पक्ष से भी एक महिला थाने पहुंच गयी और उसने पीडि़त महिला के पिता समेत 5 लोगों पर गैंगरेप की एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने उसकी भी शिकायत पर एफाआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है पूरा मामला

डबरा थाना क्षेत्र के टेकनपुर निवासी पीड़ित महिला का परिवार रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पास ही, भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमीन है। इस कारण आपस मे रंजिश बनी हुई है। महिला का आरोप है कि 30 नवंबर को आलोक शर्मा, बंटी पाठक, नवीन शर्मा, नरेश व अन्य के साथ आकर घर में तोड़फोड़ कर दी। जब युवती ने विरोध किया तो आलोक शर्मा व उसके साथी उसे पिस्टल अड़ाकर दूसरे कमरे में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पिता उसे बचाने के लिए आए, तो उन्हें पीटा गया। इसकी शिकायत युवती ने टेकनपुर पुलिस चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। जिस पर पीड़ित युवती बुधवार की रात एसपी कार्यालय जा पहुंची। जहां आपबीती बयां की। एसपी ने तस्दीक के लिए सिरोल थाना टीआई प्रीति भार्गव, महिला थाना टीआई शैलजा गुप्ता के और पुलिस अधिकारियों की टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद डबरा थाना में गुरुवार को भाजपा नेता सहित 5 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
दूसरे पक्ष से भी सामूहिक गैंगरेप की एफआईआर दर्ज
अभी यह एफआईआर दर्ज हुई थी कि बीजेपी नेता आलोकर्श्मा की ओर से भी एक अन्य महिला थाने जा पहुंची। इस महिला ने भी पीडि़त महिला के पिता, ताऊ सहित 5 पर एफआईआर दर्ज करा दी है। अब पुलिस दोनोें ही मामले की जांच कर रही हैं।
दोनो एफआईआर की जांच की जा रही
एसपी अमित सांघी ने कहा है कि मामले में दोनो ओर से शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही नहीं की है इसकी भी जांच की जा रही है।
अमित सांघी, एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *