सीनियर अधिकारी के कहने पर ईई ओमहरि शर्मा ने इमरती देवी को दिया था नोटिस
ग्वालियर. कैबिनेट मंत्री इमरती देवी के बंगला खाली करने को लेकर नई नई जानकारियों सामने आ रही है। इसमें एक सीनियर अधिकारी के मौखिक आदेश केबाद प्रभारी कार्यपालन यंत्री (ईई) ने नोटिस जारी किया था। लेकिन, जब मामला शीर्ष नेताओं जानकारी में लाया गया तो हंगामा मचा तो तत्काल नोटिस निरस्त कर कार्यपालन यंत्री पर कार्यवाही कर मामले को वहीं खत्म करा दिया गया। अब यह मामला इतना तूल पकड़ गया कि कोई भी इस संबंध में बोलने के लिये तैयार नहीं है। मौखिक आदेश देने वाले जिले के ही सीनियर अधिकारी है। लेकिन स्टाफ ने चुप्पी साध ली है और हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में इमरती देवी के शामिल होने को लेकर विरोधी परेशान हैं।
कांग्रेस के सुरेशराजे से उपचुनाव में हारी इमरती देवी
डबरा विधानसभा से अपने ही रिश्तेदार कांग्रेस के सुरेशराजे से उपचुनाव में पराजित होने वाली कैबिनेट मंत्री रही इमरती देवी का मंत्री पद और झांसी रोड स्थित बंगला पिछले कुछ समय में काफी चर्चा में रहा है। 2 दिसम्बर को इमरती को मंत्री न मानते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा ने बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया और साथ ही कहा गया था कि अब आपके पास कोई पद नहीं है इसलिये बंगला रिक्त कर दीजिये।
नोटिस पर मचा हंगामा
इस नोटिस पर इतना हंगामा मचा कि 4 दिसम्बर की रात को ही नोटिस कैंसिल कर नया आदेश जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं नोटिस जारी करने वाले प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओमहरि र्श्मा को लोक निर्माण विभाग संभाग को तत्काल भोपाल कार्यालय में अटैच कर दिया गया। पर असल कहानी कुछ और ही है। ऐसा पता लगा है कि नोटिस जारी करने का आदेश जिलास्तर पर ही किसी बड़े अधिकारी ने मौखिक रूप से आदेश दिया था। उन पर भी गाज गिर सकती है।
गलतफहमी में हुई गड़बड़ी
कुछ समय पूर्व इमरती देवी मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, उनका इस्तीफा फिलहाल अभी मंजूर नहीं हुआ है, ऐसे में कार्यपालन यंत्री को नोटिस जारी करने केलिये कहने वाले अधिकारी को लगा कि वह मंत्री नहीं है और इसी गलतफहमी में गलती हो गयी। जब हंगामा मचा तो प्रभारी कार्यपालन यंत्री को हटा दिया गया हैं।
मुझे अभी कुछ नही कहना है
जब इस मामले में नोटिस जारी करने वाले तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन यंत्री ओमहरि शर्मा से बात की गयी तो उनका कहना है कि अब वह उस पद पर नहीं है और भोपाल अभी ज्वाइन नहीं किया है और इस मुद्दे पर कुछ भी कहना नहीं चाहता।

