7 हजार का ऋण लेकर फंस गया युवक, युवक को मिल रहे धमकी भरे फोन, एपी से लगाई गुहार
ग्वालियर. एक युवक ने ऑनलाइन 7000 रूपये लोकन लेना महंगा पड़ गया। पिछले 20 दिनों में युवक को लोन की 4 गुना राशि चुकाने के लिये 28 अलग अलग नम्बरों से धमकी भरे कॉल आये हैं। युवक ने अपना मोबाइल बन्द कर लिया तो रिश्तेदारों कोकॉल कर परेशान कर रहे हैं। मामल में युवक ने एसपी से गुहार लगाई है और साथ ही कहा है, कॉल आना बन्द नहीं हुए तो वह जान दे देगा। सायबर सेल मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
नई सड़क सूबे की गोठ निवासी दशरथ पुत्र हरगोविंद बाथम इंटीरियर डेकोरेशन का काम करता है, कुछ दिन पूर्व उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें बिना कागजी झंझट के आसानी से 7 से 10 दिन के लिये लोन देने का प्रलोभन था। दशरथ ने एप्लाई कर दिया। उसके फोटो, आधार और पेन कार्ड लेकर उसे 7 हजार रूप्ज्ञये का ऋण स्वीकृत हो गया। फीस और अन्य चार्ज काटकर उसके हाथ में महज 4 हजार रूपये ही आये और इन्हें भी 7 दिन में जमा करना था, लेकिन दशरथ ने रूपये जमा नहीं किये। ऋण चुकाने के लिये उसने अन्य दूसरी कंपनी से लोन लिया। इस तरह वहां से भी पैसा चढ़ गया।

