Newsमप्र छत्तीसगढ़

8 घंटे तक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जाम पर फंसे रहे उद्योगपति, हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट

पुणे. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी यातायात जाम के बीच उद्योगपति और पिनैकल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है। डॉ. मेहता लगभग 8 घंटे तक एक्सप्रेस वे पर जाम में फंसे रहे । इसके बाद उन्हें सुरक्षित पुणे पहुंचाने के लिये हेलीकॉप्टर की मदद ली गयी। डॉ. सुधीर मेहता ईकेए मोबिलिटी और पिनैकल इंडस्ट्रीज के प्रमुख भी है। एयरलिफ्ट के बाद उन्होेंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाम की हवाई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने बताया कि गैस टेंकर की घटना के बाद हाईस्पीड कॉरिडोर पर यातायात जाम में बुरी तरह बाधित हुआ है। लाखों लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे।
इमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट और हेलिपैड बनाने की उठी मांग
उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि एक्सप्रेसवे के पास कई जगहों पर हेलिपैड बनाए जाने चाहिए, जिससे आपात स्थिति में तेजी से लोगों को निकाला जा सके. डॉ. मेहता के अनुसार हेलिपैड कम लागत में बनाए जा सकते हैं और इसके लिए कम खुली जमीन की जरूरत होती है. डॉ. मेहता ने एविएशन कंसल्टेंट और एयर वेटरन नितिन वेल्डे का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने हेलिकॉप्टर व्यवस्था में मदद की और उन्हें पुणे सुरक्षित लौटने में सहायता की. बताया जा रहा है कि इस रूट पर वाहनों के लिए दो लेन खोल दी गई हैं. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक सामान्य होने में देर रात तक का समय लग सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *